उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू की अवधि 22 जून तक बढ़ा दी है। हालांकि राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा की अनुमति दे दी है। प्रसिद्ध चारों तीर्थ स्थल – केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री राज्य के तीन जिलों रूद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में स्थित हैं। चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य होगा। राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा को चरणबद्ध तरीके से जारी रखने का फैसला किया है। अंतिम संस्कार और विवाह समारोह में केवल पचास लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। मिठाई की दुकानें शनिवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन खुलेगी। नई मानक संचालन प्रक्रिया – एसओपी के अनुसार व्यापारिक प्रतिष्ठान, किराना और शराब की दुकानें 16, 18 और 21 जून को खोलने की अनुमति होगी। स्टेशनरी की दुकानें 16 और 21 जून को खुली रहेंगी। राजस्व अदालतों में एक दिन में 20 ही मामले सुने जाएंगे। तिपहिया वाहनों को भी चलाने की अनुमति दी गई।
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल… Read More
Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च: बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट फिटनेस बैंड, एथलीट्स के लिए खास… Read More
आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment