Categories: News-Headlines

उत्‍तराखंड, मणिपुर और पंजाब में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को उत्‍तराखंड में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। वे विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए जल्दी ही देहरादून पहुंचेंगे। उधर, विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत पर भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ता जश्‍न मना रहे हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वे खटिमा से अपनी सीट नहीं बचा पाए।

इस बीच, नवनिर्वाचित विधायक जिला निर्वाचन अधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र पाने के बाद देहरादून पहुंचने शुरू हो गए हैं। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 70 सीटों में से 47 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्‍त कर सरकार बनाने की तैयारी में है। कांग्रेस ने 19, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीयों ने 2-2 सीटें जीती हैं।

उधर, कांग्रेस के नेता विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर मंथन कर रहे हैं।

मणिपुर में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद से सरकार गठन की गतिविधियां जोरो पर हैं। भाजपा ने आज सुबह इम्‍फाल में पार्टी कार्यालय में चर्चा की और मणिपुर प्रदेश पार्टी प्रभारी संबित पात्रा के पार्टी के राष्‍ट्रीय नेताओं से मिलने के लिए आज इम्‍फाल से दिल्‍ली रवाना होने की संभावना है। मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्‍त हो रहा है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचण्‍ड बहुमत के बाद नई सरकार बनाने की तैयारी में है। आम आदमी पार्टी के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार भगवंत मान पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविन्‍द केजरीवाल से मिलने के लिए संगरूर से दिल्‍ली के लिए रवाना हो गये हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पंजाब की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को खटकर कलां में आयोजित किया जाएगा। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल इसी दिन समाप्‍त हो रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी केवल पांच से छह मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय आज लिया जाएगा। भगवंत मान आज मोहाली में नवनिर्वाचित विधायकों से भी मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए कल राज्‍यपाल भवन जाएंगे।

इस बीच, निवर्तमान मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने आज अपने मंत्रिमण्‍डल की आखिरी बैठक बुलाई। बैठक के बाद उन्‍होंने अपना त्‍यागपत्र राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंप दिया। चरणजीत चन्‍नी ने पत्रकारों को बताया कि राज्‍यपाल ने उन्‍हें अगली सरकार बनने तक पद पर बने रहने को कहा है। चरणजीत चन्‍नी ने कहा कि आज की बैठक में 15वीं विधानसभा को भंग करने के लिए राज्‍यपाल से सिफारिश की।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.