उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है। राज्यपाल ने उन्हें नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण करने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहने को कहा है।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को राज्य में पार्टी विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। वे विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए जल्दी ही देहरादून पहुंचेंगे। उधर, विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत पर भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
इस बीच, नवनिर्वाचित विधायक जिला निर्वाचन अधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र पाने के बाद देहरादून पहुंचने शुरू हो गए हैं। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 70 सीटों में से 47 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाने की तैयारी में है। कांग्रेस ने 19, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीयों ने 2-2 सीटें जीती हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment