Categories: News-Headlines

उत्‍तराखंड और गोवा के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक आज अपना नेता चुनेंगे

उत्‍तराखण्‍ड में नया मुख्‍यमंत्री तय करने के लिए भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की आज देहरादून में बैठक हो रही है, जिसमें नेता का चुनाव किया जाएगा। राज्‍य में भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार भारी बहुमत से सत्‍ता में आई है। राज्‍य विधानसभा में नए सदस्‍यों के शपथ ग्रहण करने के बाद भाजपा विधायक दल की आज शाम बैठक होगी। पार्टी के केन्‍द्रीय पर्यवेक्षक और केन्‍द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी बैठक में हिस्‍सा लेने के लिए देहरादून पहुंच रहे हैं।

गोआ में आज भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने बताया कि विधायक दल की बैठक शाम चार बजे होगी। बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री के बारे में निर्णय लिया जाएगा। बैठक के बाद पार्टी के नेता गोआ के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सदानंद शेत तनवड़े ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी नेता एल. मुरुगन पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल होंगे। गोआ के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस और सी.टी. रवि भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

सदानंद शेत तनवड़े ने कहा कि नई सरकार के शपथ ग्रहण की तिथि का निर्णय राज्यपाल से मुलाकात के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 और 25 मार्च के बीच भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

40 सदस्यों वाली गोआ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 20 विधायक हैं। पार्टी को तीन निर्दलीय और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

14 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

16 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

18 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

18 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.