Categories: News-Headlines

उत्तर भारत में शीत लहर जारी, विजिबिलिटी कम होने के कारण रेल और हवाई यातायात पर असर

दिल्‍ली में आज इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही। तापमान में सामान्‍य से दो डिग्री की गिरावट आई और यह 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राष्‍ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया रहा और दृश्‍यता बहुत कम होने की वजह से रेल तथा हवाई यातायात पर असर पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्‍यता शून्‍य रही। वहीं, रेलवे ने बताया कि उत्तर भारत से दिल्‍ली आने वाली करीब 23 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रेलगाड़ियों के समय के बारे में जानकारी ले लें।

दिल्‍ली हवाई अड्डे ने भी विमान-यात्रा के बारे में संबंधित एयरलाइंस से जानकारी प्राप्‍त करने का परामर्श जारी किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

7 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.