Categories: News-Headlines

उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति बनी हुई

उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिती बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।

विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने का अनुमान व्यक्त किया है। घने कोहरे के कारण ट्रेन और उड़ान संचालन में देरी हो रही है। लगभग पचास ट्रेन देरी से चल रही हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण करीब सौ उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

श्रीनगर सहित कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में कल ताजा बर्फबारी हुई और लगातार तीसरे दिन ग्रीष्मकालीन राजधानी में पारा जमाव बिंदु के करीब रहा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.