Categories: News-Headlines

उत्तर भारत में घना कोहरा छाया, तापमान में गिरावट दर्ज

उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है और तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने स्‍पष्‍ट किया है कि शीत लहर की स्थिति अभी आने वाली है। भारतीय मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ आरके जेनामणि ने बताया कि राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। उन्‍होंने कहा कि इन क्षेत्रों में कई हवाई अड्डों पर दृश्‍यता कम हो गई है।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, और उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान तथा उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश में कुछ जगहों पर अगले दो दिनों तक बहुत घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। जम्‍मू-कश्‍मीर और उत्‍तराखंड में भी कुछ जगहों पर घने कोहरे की आशंका है। मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और लक्षद्वीप में अगले चार दिनों तक हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का भी पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है।

इस बीच दिल्‍ली में आज सुबह घना कोहरा दिखा। आज 14 ट्रेनें देर से दिल्‍ली पहुंची। दिल्‍ली हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार 24 उडानों में भी देर हुई है और पांच उडानों को खराब मौसम के कारण दूसरी जगहों पर भेजना पडा है। दिल्‍ली में आज तडके तापमान नौ दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दिन भर आसमान साफ रहेगा।

हालांकि दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्‍ता बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी। केन्‍द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह सात बजे दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 372 दर्ज किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

16 hours ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

16 hours ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

16 hours ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

17 hours ago

Steel Ball Run: JoJo’s Bizarre Adventure Stage 2 सितंबर में होगी रिलीज, नई रिलीज डेट का ऐलान

Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.