Categories: News-Headlines

भारतीय नौसेना के विस्‍फोटक आयुध रोधी दल ने व्‍यावसायिक जहाज एम वी केम प्‍लूटो का निरीक्षण किया

भारतीय नौसेना के विस्‍फोटक आयुध रोधी दल ने कल मुम्‍बई बंदरगाह पहुंचने पर व्‍यावसायिक जहाज एम वी केम प्‍लूटो का गहन निरीक्षण किया। दो दिन पहले इस जहाज पर अरब सागर में भारत के पश्चिमी तट के नजदीक उस समय ड्रोन से हमला हुआ था जब यह न्‍यू मैंगलोर बंदरगाह की ओर जा रहा था।

नौसेना के प्रवक्‍ता ने बताया कि विस्‍फोटक आयुध रोधी दल के विश्‍लेषण के बाद विभिन्‍न एजेंसियों की ओर मिलकर जांच शुरू की गई है। अरब सागर में व्‍याव‍सायिक जहाजों पर हमलों को देखते हुए नौसेना ने निगरानी के लिए अरब सागर में लम्‍बी दूरी तक कार्रवाई करने वाले P-8I गश्‍ती विमानों और युद्धपोत आईएनएस मोरमूगाओ, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को तैनात किया है।

शनिवार को लाइबेरिया के झंडेवाले जहाज एम वी केम प्‍लूटो पर ड्रोन हमला उस समय हुआ है जब इस्रायल हमास युद्ध के बीच लाल सागर और अदन की खाडी में ईरान समर्थित हूती व्रिदोहियों की ओर से कथित तौर पर व्‍यावसायिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की चिंता बढ गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.