मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार 11 से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में ‘सेमिकॉन इंडिया 2024’ का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम सेमी, मैसे म्यूनचेन इंडिया और इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर को ऊंचाई पर ले जाना और देश को प्रमुख वैश्विक प्रतिस्पर्धी के रूप में स्थापित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।
इस वर्ष की सेमिकॉन इंडिया प्रदर्शनी और सम्मेलन का आयोजन ‘इलेक्ट्रोनिका इंडिया’ और ‘प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया’ के साथ किया जाएगा, जो दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स मेलों में शामिल हैं। यह ऐतिहासिक आयोजन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को महत्वपूर्ण मंच मुहैया कराएगा। इसमें कंपनियों को भारत के उभरते सेमीकंडक्टर सेक्टर में नए व्यावसायिक अवसरों की खोज करने का एक अनूठा मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से उत्तर प्रदेश की क्षमता की खोज करने की अपील की है, क्योंकि राज्य एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment