उत्तर प्रदेश सरकार ने आज नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर महिला सुरक्षा के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया। अपर मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों के महाविद्यालयों, मंदिरों, व्यस्त स्थानों, बाजारों और महत्वपूर्ण चौराहों पर आज महिला तथा बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल का एंटी रोमियो दस्ता तैनात किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में कहा था कि एंटी रोमियो दस्ते की तैनाती के साथ-साथ बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पैदल गश्त बढ़ाई जाए। राज्य में 10 अप्रैल से मिशन शक्ति का चौथा चरण शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि महिला कॉन्स्टेबल को उनकी बीट पर तैनात किया जाए तथा उचित समन्वय सुनिश्चित किया जाए। अवनीश अवस्थी ने यह भी बताया कि महिला कॉन्स्टेबल ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं से संपर्क कर सरकार की उनके लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment