Categories: News-Headlines

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने कई जिलों में तेज वर्षा के कारण स्‍कूल बंद करने के निर्देश दिए

उत्‍तर प्रदेश में लगातार जारी वर्षा से लगभग पूरे राज्‍य में जन-जीवन पर असर पड़ा है। खराब मौसम के कारण कई जिलों में प्रशासन ने आज से बारह तारीख तक स्‍कूल बंद रखने के निर्देश दिये हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तेज़ वर्षा की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और इसके मद्देनजर राजधानी लखनऊ में प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि अगर जरूरी कार्य न हो तो बाहर ना निकले। प्रशासन ने फोन नंबर भी जारी की है जहां लोग आपात स्थिति में फोन करके मदद मांग सकते हैं। कल सुबह थोड़ी देर की राहत के बाद से ही प्रदेश के लगभग सभी जिलों में लगातार हल्की से तेज बरसात हो रही है। बिजली गिरने और बारिश से जुड़े अन्य हादसों में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। आम जनजीवन लगातार हो रही बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तिलहन और धान के किसानों को अपनी फसल खराब होने का डर सता रहा है। कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं और शारदा, घाघरा, सरयू और राप्ती जैसी नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.