समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुभाष पासी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि सपा विधायक सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना ने प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। शुक्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक और उनकी पत्नी को सदस्यता दिलाई और पार्टी में आने पर स्वागत किया।
इससे पहले सपा ने ट्वीट कर बताया कि गाजीपुर जिले की सैदपुर सीट से विधायक पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दो बार विधायक बने पासी पिछले कुछ समय से भाजपा नेताओं के संपर्क में थे और उनके किसी भी समय भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment