उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 11 बजे तक 21.79% मतदान हुआ। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज जिन दस जिलों में मतदान हो रहा है उनमें बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, देवरिया और बलिया शामिल हैं। इस चरण में 66 महिलाओं सहित कुल 6 सौ 76 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार गाोरखपुर (शहर) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके अलावा मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जय प्रताप सिंह, सतीश चंद्र द्विवेदी और जय प्रकाश निषाद के भी चुनावी भाग्य का फैसला आज के मतदान से हो जायेगा।
कुशीनगर जिले में भी दो बडे नेता अपना भाग्य अजमा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तमकुहीराज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मायावती की सरकार में मंत्री रहे राम अचल राजभर, लालजी वर्मा इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment