उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कई दलों के नेता शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि शुक्रवार सुबह भाजपा मुख्यालय में ‘भाजपा सदस्यता ग्रहण समिति’ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने विभिन्न दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
दुबे के अनुसार कांग्रेस नेता एवं प्रदेश के पूर्व पर्यावरण मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी (प्रयागराज), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत (झांसी), भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी गुरबचन लाल, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुनि देव शर्मा (बिजनौर), बसपा के वीर सिंह प्रजापति (बुलंदशहर), समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्य कुंवर बलवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद गनेशी लाल चौधरी की पुत्रवधू व केंद्रीय विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सावित्री देवी (सीतापुर) ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने कहा कि दूसरे दलों को छोड़कर आने वाले नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियों तथा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment