Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण तथा गोवा और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण तथा गोवा और उत्तराखंड के चुनाव के लिए नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन है। उत्‍तर प्रदेश में दूसरे चरण में नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर की 55 सीटों तथा गोवा की 40 और उत्तराखंड की 70 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण और पंजाब में एक चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया कल समाप्त हो जाएगी। इस चरण में उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 सीटों और पंजाब की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। पर्चे भरने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है। इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों के लिए 23 फरवरी को मतदान होगा।

इस बीच, उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहले दो चरणों तथा गोवा और उत्तराखंड में एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है।

पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम तय होने के बाद राजनीतिक दलों के प्रमुख प्रचारक और नेता जन सभाओं में लगे हैं। घर-घर जाकर और वर्चुअल प्रचार भी किया जा रहा है। पार्टी के नेता चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठकें कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.