उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन अग्रवाल ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा विशेष रूप से बुलाए गए एक दिवसीय सत्र में कल अपना उपाध्यक्ष चुनेगी। उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी होती दिख रही है, क्योंकि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेन्द्र सिंह भी इस पद के लिए अपना नामाकंन भर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नितिन अग्रवाल को चुनौती देने का निर्णय लिया है।
नितिन अग्रवाल तकनीकी रूप से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं, जबकि वे 2018 में अपने पिता और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने हाल में नितिन अग्रवाल को अयोग्य ठहराने वाली समाजवादी पार्टी की याचिका को खारिज कर दिया था।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment