उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बाढ़ के कारण ढाई लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान वर्षा से संबंधित घटनाओं में 19 लोगों की मृत्यु हुई है। इस बीच, राहत आयुक्त के निर्देश पर बाढ़ को लेकर जागरूक करने तथा इससे निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी को लेकर जिलों में अनूठी पहल राहत चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। आकाशवाणी से बातचीत में राहत आयुक्त कार्यालय की योजना निदेशक अदिति उमराव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बाढ़ के कारण होने वाले नुकसान को कम से कम करना है।
बिहार के विभिन्न इलाकों में पिछले बारह घंटे में बिजली गिरने से दस लोगों की मृत्यु हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मधेपुरा और जमुई जिलों में छह जबकि पूर्णिया, कैमूर, गोपालगंज और सहरसा जिलों में एक-एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मृत्यु हुई है। बताया गया है कि अधिकतर लोगों की मृत्यु वर्षा के दौरान खेत में काम करते हुए हुई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के निकट परिजन को चार-चार लाख रुपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की। मौसम विभाग ने परामर्श जारी कर लोगों से वर्षा के दौरान सावधानी बरतने को कहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment