Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश में आगरा और कानपुर में इस वर्ष के अंत में मेट्रो रेल सेवा शुरू हो जाएगी

उत्तर प्रदेश में आगरा और कानपुर में इस वर्ष के अंत में मेट्रो रेल सेवा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल गोरखपुर में वर्चुअल माध्यम से इन दो परियोजनाओं के लिए पहली रेलगाड़ी के प्रतिरूप का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि आगरा और कानपुर में लोगों को मेट्रो रेल की सुविधाएं प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है और इस वर्ष 30 नवंबर के आसपास इन शहरों में मेट्रो की सेवाएँ शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों शहरों में मेट्रो सेवा के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो के सफल संचालन के बाद अब प्रदेश में अन्य शहरों में भी मेट्रो संचालित करने के प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर, वाराणसी प्रयागराज, झांसी और मेरठ में मेट्रो सेवा के डीपीआर अंतिम चरण में हैं। आगरा में पहले चरण में मेट्रो सेवा 6 किलोमीटर के दायरे में ताज पूर्वी गेट से लेकर जामा मस्जिद तक और कानपुर नगर में पहले चरण में आईआईटी कानपुर से मोती झील तक संचालित की जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

1 hour ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

4 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

1 day ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.