भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस तथा प्रसपा सहित विभिन्न सामाजिक व व्यापारी नेताओं ने बडी़ संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, संतकबीर नगर जिले के बसपा नेता नील मणि त्रिपाठी, बरेली कैण्ट के बसपा नेता राजेन्द्र गुप्ता, वाराणसी से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस डा. तेग बहादुर सिंह, जौनपुर की सुचिता तिवारी, आगरा से अतुल कुमार सिंघल, गाजियाबाद से समाजवादी पार्टी के सुनील शर्मा, वाराणसी से प्रसपा नेता सुधीर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा परिवार में सभी का अभिनंदन करते हुए ‘ज्वाइनिंग कमेटी’ अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के ध्येय को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की भी चिंता कर रहे हैं। सभी नए सदस्य इसी संकल्प से प्रेरित होकर आज विशाल भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment