उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे। दोपहर 3 बजे तक लगभग 37 प्रतिशत वोट डाले गए। इस चरण में 61 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। पांचवे चरण में 90 महिलाओं सहित 693 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन जिलों में श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, गोंडा, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज और चित्रकूट जिले शामिल हैं।
कुल दो करोड़ 25 लाख मतदाता हैं, जिनमें एक करोड़ 20 लाख पुरुष, एक करोड़ पांच लाख महिला और एक हजार 727 किन्नर शामिल हैं। चुनाव के लिए 25 हजार नौ सौ 95 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा है कि उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र उत्सव का पांचवां चरण है। उन्होंने मतदाताओं से अपना बहुमूल्य वोट देने का अनुरोध किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment