उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कल शाम एक दुर्घटना में 11 महिलाओं और दो बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। यह घटना नेबुआ नौरंगिया गांव में हुई, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। वे एक सीमेंट स्लैब पर बैठे थे, जिसका उपयोग एक पुराने कुएं को ढकने के लिए किया जाता था। स्लैब अचानक टूट गई और वे सभी कुएं में गिर गए। जिलाधिकारी एस. सजलिंगम ने मीडियाकर्मियों को बताया कि स्लैब का मलबा महिलाओं और बच्चों के ऊपर से कुएं में गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक बचाव अभियान जारी रखा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दो बच्चों की हालत गंभीर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; “उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment