Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। प्रियंका गांधी ने पत्रकार वार्ता में कहा, “आज मैं पहले वादे के बारे में बात करने जा रही हूं। हमने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी।” उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि राजनीति में महिलाएं सत्ता में पूर्ण भागीदार बनें।”

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर किसे पेश कर रही है, प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘अभी इस पर विचार नहीं किया गया है।’ वहीं उनके चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अभी इस बाबत कोई फैसला नहीं लिया गया है।

चुनाव में महिलाओं को इतनी अधिक भागीदारी देने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा ‘मेरा बस चलता तो मैं उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत की भागीदारी देती।’’

कांग्रेस महासचिव से पूछा गया कि क्या 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का फार्मूला अन्य चुनावी राज्यों में भी लागू किया जायेगा इस पर उन्होंने कहा कि ‘मैं उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी हूं यहां के बारे में बता सकती हूं।’

चुनाव आयोग के अनुसार, 2017 में राज्य विधानसभा चुनाव में राज्य का कुल मतदान प्रतिशत 61.04 प्रतिशत था। पुरुष मतदाताओं के 59.15 प्रतिशत की तुलना में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 63.31 प्रतिशत रहा था।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.