Categories: News-Headlines

उत्तर-पूर्व महोत्‍सव 2022 का गुवाहाटी में समापन, राष्ट्रपति कोविंद उत्तर-पूर्व महोत्‍सव के समापन समारोह में शामिल हुए

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्‍य मंत्री बी.एल. वर्मा और असम और नगालैंड के राज्यपाल जगदीश मुखी जैसे गणमान्‍य व्‍यक्तियों के साथ उत्तर-पूर्व महोत्‍सव के समापन समारोह में शामिल हुए।

इस भव्य आयोजन में सभी मुख्यमंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि वे इस बात से वास्तव में बहुत गर्व और सम्मान महसूस कर रहे हैं कि राष्ट्रपति ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

इसे ‘नई शुरुआत और विकास की सुबह’ बताते हुए किशन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विचार, दृष्टि, विशेषज्ञता और प्रयासों का ऐसा संयोजन उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में प्रगति और विकास को और अधिक गति देगा।

किशन रेड्डी ने कहा कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में यह अमृत महोत्सव समारोह इस बात का प्रमाण है कि केन्‍द्र और राज्य दोनों मिलकर लोगों के कल्याण के लिए पूरे दिल से सहयोग कर रहे हैं और पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

किशन रेड्डी ने कहा कि खेल इस क्षेत्र के हर व्यक्ति के दिल के बहुत करीब रहे हैं। सिक्किम में, हमने ‘ड्रग फ्री सोसाइटी’ की थीम पर आधारित एक फुटसल टूर्नामेंट का आयोजन किया। मणिपुर में एक सप्ताह तक चलने वाली क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी और मुक्केबाजी जैसी गतिविधियों के साथ इस आयोजन को विशेष रूप से युवाशक्ति के बीच व्यापक लोकप्रियता मिली है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने समारोह में इस बात को रेखांकित किया कि कृषि, रोजगार सृजन, कौशल विकास, संपर्क और बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सामाजिक सेवाओं और पर्यटन विकास के साथ-साथ क्षेत्र में ढांचागत विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव आया है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

7 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

9 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

11 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

11 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.