Categories: News-Headlines

उत्‍तर कोरिया ने आज जापान पर मध्‍यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया

उत्‍तर कोरिया ने पिछले पांच वर्ष में पहली बार आज जापान पर मध्‍यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया। इसके कारण जापान को स्‍थल खाली कराने का नोटिस जारी करना पड़ा और प्रक्षेपण के दौरान रेलगाडि़यों का परिचालन रोकना पड़ा। आज का प्रक्षेपण पिछले दस दिन के दौरान उत्‍तर कोरिया का पांचवां परीक्षण था।

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि उत्‍तर कोरिया से प्रक्षेपित मिसाइल जापान के ऊपर से होता हुआ प्रशांत महासागर में गिरा। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि उत्‍तर कोरिया की यह कार्रवाई निन्‍दनीय है। जापान के मुख्‍य केबिनेट सचिव हिरोकाजु मात्‍सुनो ने कहा कि फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है। जापान में वर्ष 2017 के बाद से पहली बार जे-अलर्ट जारी कर पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के निवासियों को किसी अन्‍य स्‍थान पर जाने का निर्देश दिया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम में प्रस्‍तावित संशोधनों के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की

सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में प्रस्तावित संशोधनों की रूपरेखा प्रस्तुत करके हुए… Read More

2 hours ago

मिजोरम में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित; लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ा

मिजोरम में लगातार हो रही तेज बारिश और हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अधिकारियों… Read More

2 hours ago

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लद्दाख पहुंचे

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लद्दाख पहुंच गए हैं, जहां अगले महीने की पहली तारीख… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

भारत और श्रीलंका ने कोलंबो में 21-28 अप्रैल 2026 तक आयोजित द्विपक्षीय गोताखोरी अभ्यास, आईएन–एसएलएन… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.