Categories: News-Headlines

उत्‍तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में छिटपुट स्‍थानों पर तेज वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

उत्‍तराखंड के मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में छिटपुट स्‍थानों पर तेज वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने उधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि अन्‍य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम की चेतावनी को देखते हुए पर्वतीय इलाकों में आज कई स्‍कूल और आंगनवाडी केंद्र बंद रहे। इस बीच राज्‍य के कई स्‍थानों पर बारिश हो रही है। वर्षा और भूस्‍खलन के कारण उंचाई के स्‍थानों को जोडने वाले कई मार्ग अवरूद्ध हो गए हैं। सडकों को खोलने के लिए प्रयास जारी हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.