Categories: News-Headlines

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने तेज वर्षा की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक स्‍थगित

उत्तराखंड में राज्‍य मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ, बागेश्‍वर, देहरादून, टिहरी और पौडी जिलों में तेज वर्षा की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्‍य के अन्‍य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार गढवाल मंडल के पर्वतीय जिलों में 27 और 28 जून को को तेज वर्षा की संभावना है।

इस बीच, राजधानी देहरादून, उत्‍तरकाशी और रुद्रप्रयाग सहित राज्‍य के कई भागों में वर्षा जारी है। रुद्रप्रयाग में तेज वर्षा के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक स्‍थगित कर दी गई है।

वहीं दूसरी तरफ सुबह से लगातार जारी वर्षा और जलभराव के कारण देहरादून और हरिद्वार के विभिन्‍न क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ। हरिद्वार शहर में जलभराव के कारण कई आवासीय इमारतों व्यावसायिक प्रतिष्‍ठानों को नुकसान पहुंचा है।

उत्‍तरकाशी जिले के पुरोला में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्‍यु हो गई और तीन अन्‍य घायल हो गए। मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्‍य में लगातार जारी वर्षा को देखते हुए किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

3 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.