Categories: News-Headlines

उत्तराखंड में मौसम बदला, मौसम विभाग ने दो दिन बारिश और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया

उत्तराखंड में आज सुबह से एक बार फिर मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने आज और कल वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। राज्‍य मौसम केन्‍द्र के अनुसार राज्‍य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय है। इसके असर से गढ़वाल और कुमाऊं मण्‍डल में अधिकतर स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। ढाई हजार मीटर और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। सोमवार को अधिकतर स्‍थानों में वर्षा हो सकती है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। राज्‍य के दूर-दराज स्‍थानों में वर्षा और ओला-वृष्टि की संभावना है। 31 जनवरी से राज्‍य में मौसम सामान्‍य रूप से साफ रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.