Categories: News-Headlines

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने आज चंपावत जिले के टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत जिले के टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया। इस जत्थे में विभिन्न राज्यों के करीब 50 तीर्थयात्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।

सभी व्‍यवस्‍थाएं पूरी तरह से की गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए उनकी यात्रा अच्‍छी हो, यात्रा में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। क्‍योंकि अत्‍यंत कठिन यात्रा भी है लेकिन उसके बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम के द्वारा जो राज्‍य का निगम है, सभी सुविधाएं, कैलाश यात्रियों के लिए की गई हैं। यात्रा अच्‍छी होगी, अच्‍छे प्रबंधों के साथ होगी। मैं सबकी यात्रा की सफलता की कामना करता हूं।

इस बीच, यात्रा का चौथा जत्था आज सिक्किम के शेरथांग पहुंच गया है। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने 36 यात्रियों के पहले जत्थे से मुलाकात की। दो और जत्थे यात्रा के लिए रवाना हुए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

7 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

7 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.