Categories: News-Headlines

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित गांव का दौरा किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ के धारचूला क्षेत्र के आपदा प्रभावित ग्राम रांथी (खोतिला) का स्थलीय और हवाई दौरा किया तथा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा की घड़ी में हम सब आपदा प्रभावितों के साथ हैं और उन्हें राहत पहुंचाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से आपदा प्रभावितों के लिए रहने, खाने, और कपड़ों की उचित व्यवस्था करने तथा उसका भुगतान सरकार के माध्यम से करने के लिये कहा।

मुख्यमंत्री धामी ने छह परिवारों को चेक के माध्यम से राहत राशि मुहैया कराई जिसके अंतर्गत आपदा के दौरान मृत महिला के परिवार को चार लाख रु की राहत राशि दी गई। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के अन्य आपदा प्रभावितों को शीघ्र ही राहत राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य करने तथा आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रयास करने को कहा।

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खोतिला में शनिवार को बादल फटने से एक महिला की मृत्यु हो गयी थी जबकि उफनाई काली नदी का पानी और मलबा कई मकानों में घुसने से काफी तबाही हुई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.