Categories: News-Headlines

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्‍यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्‍यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है। राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार सुरंग के अन्‍दर सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। प्राधिकरण के सदस्‍य सैय्यद अता हसनैन ने कल जानकारी दी कि यह कोशिश की जा रही है कि सुरंग के अन्‍दर बनाए गए 47 मीटर लंबे रास्‍ते में कोई बाधा न आये। सैय्यद अता हसनैन ने कहा कि तकनीकी कारणों से ओगर ड्रिलिंग रोक दी गई है।

ओगर इसके ऊपर अभी तक पूरा दरोमदार था। हौरिजेंटल एक्‍सेस हम बना रहे थे सिल्‍क्‍यार की तरफ से जो हम कोशिश कर रहे थे अन्‍दर जाने की। मलबे के अन्‍दर बासठ मीटर, तिरसठ मीटर उसके अन्‍दर कुछ बाधाएं आ गई हैं और ओगर जो है उसमें आगे के हिस्‍से में कुछ टूट पडी उसको काट के अब निकालना पड रहा है और काटने के लिए एडवांस्ड मशीनरी जो है वो चाहिए वो मशीनरी भी अब इंडियन एयरफोर्स ने अलग जगह से एयरलिफ्ट की है।

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान का निरीक्षण किया। उन्‍होंने श्रमिकों से बात कर उनका हाल जाना और उन्‍हें बचाव अभियान के बारे में अवगत कराया। मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा कि सभी एजेंसियां समन्‍वय के साथ बचाव कार्य में जुटी हैं।

रेस्क्‍यू ऑपरेशन है ये बहुत ही कठिन परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चल रहा है। जो भी समय लगेगा हम लोग ऐसेप्‍ट कर रहे हैं कि कल मार्निंग तक ये मशीन जो है निकल जायेगी और निकलने के बाद मैनुअली और आगे बढेंगे और अन्‍दर जो लोग हैं गब्‍बर सिंह, शबा अहमद और सर्वेश मिश्रा उन सभी से अभी मेरी बात हुई है। सबके हौसले बिलकुल मजबूत हैं और सभी स्‍वस्‍थ्‍य भी हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 minutes ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.