Categories: News-Headlines

ई-गवर्नेंस 2024 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए वेब-पोर्टल का शुभांरभ

ई-गवर्नेंस (एनएईजी) 2024 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए वेब-पोर्टल (http://www.nceg.gov.in) का शुभांरभ 8 दिसंबर, 2023 को किया गया। इस औपचारिक शुभांरभ का आयोजन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा किया गया था।

इस शुभांरभ समारोह के लिए सभी 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के प्रधान सचिवों (ए आर) और (आई टी) और भारत के जिलाधिकारी/ज़िलाधीश के साथ ही ई-गवर्नेंस (एनएईजी) 2024 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार एनएईजी 2023 के पुरस्कार विजेताओं को सम्मिलित रूप से आमंत्रित किया गया था।

ई-गवर्नेंस 2024 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए वेब पोर्टल को 8 दिसंबर, 2023 को लाइव कर दिया गया है। इस संबंध में 2 दिसंबर, 2023 को समाचार पत्रों में विज्ञप्ति भी जारी की गई थी और नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर, 2023 है। एनएईजी, 2024 के लिए पंजीकरण और आवेदन जमा करने हेतु पोर्टल, अर्थात्, www.nceg.gov.in भी 8 दिसंबर 2023 से 29 दिसंबर, 2023 तक जारी रहेगा।

ई-गवर्नेंस योजना के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार को देश में सबसे अधिक प्रतियोगी और प्रतिष्ठितापूर्ण डिजिटल गवर्नेंस पुरस्कार योजनाओं में से एक जाना जाता है और इस योजना का उद्देश्य ई-गवर्नेंस पहल के कार्यान्वयन में उत्कृष्टता की पहचान करना और इसे प्रोत्साहित करना है। इसका उद्देश्य सफल ई-गवर्नेंस समाधानों में नवाचारों को बढ़ावा देना भी है।

एनएईजी पुरस्कार, 2024 में शामिल: (i) ट्रॉफी, (ii) प्रमाणपत्र और (iii) स्वर्ण पुरस्कार विजेताओं के लिए 10 लाख रुपये और रजत पुरस्कार विजेताओं के लिए 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि को सार्वजनिक कल्याण के किसी भी क्षेत्र में परियोजना/कार्यक्रम का कार्यान्वयन या संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए जिला/संगठन को प्रदान किया जाएगा।

इस वर्ष एनएईजी 2024 के अंर्गगत 16 पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। इनमें 10 स्वर्ण पुरस्कार और शेष 6 रजत पुरस्कार होंगे।

एनएईजी, 2024 के लिए नामांकन जमा करने के लिए, परियोजना के शुभांरभ की तिथि 01.10.2021 – 30.09.2023 के मध्य होनी चाहिए और यह परियोजना 01.12.2023 तक पूरी तरह से अधिकृत और परिचालित होनी चाहिए।

वर्ष 2024 के लिए, पाँच श्रेणियां हैं जिनके अंतर्गत ई-गवर्नेंस 2024 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। ये श्रेणियां हैं (i) सरकारी प्रक्रिया पुनः-इंजीनियरिंग, (ii) नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का प्रयोग, (iii) ई-गवर्नेंस में जिला स्तरीय पहल, (iv) शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों द्वारा नागरिक केंद्रित सेवाओं पर अनुसंधान और (v) शीर्ष तकनीकी समाधानों/पहलों की प्रतिकृति।

एनएईजी 2024 में तीन श्रेणियां हैं जिनके अंतर्गत राज्य/केंद्र शासित प्रदेश आवेदन कर सकते हैं; 2 श्रेणियां जिसके अंतर्गत केंद्रीय मंत्रालय/विभाग और जिले आवेदन कर सकते हैं और एक श्रेणी जिसके अंतर्गत शैक्षणिक/अनुसंधान संस्थान और स्टार्टअप आवेदन कर सकते हैं।

इसमें तीन चरण की एक मूल्यांकन प्रक्रिया है जिसमें स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा पहले दो चरण और ज्यूरी द्वारा अंतिम चरण शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.