Categories: News-Headlines

ईरान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत, 44 घायल

दक्षिणी ईरान में शनिवार को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य लोग घायल हो गए। सरकारी टेलीविजन चैनल ने बताया कि भूकंप का केंद्र राजधानी से करीब 1,000 किलोमीटर दक्षिण में स्थित सायेह खोश गांव में था। गांव के पास बचाव दल तैनात किए गए हैं। होरमोजगान प्रांत के इस गांव में करीब 300 लोग रहते हैं।

इलाके में तड़के भी भूकंप बाद के झटके महसूस किए गए, जिससे कई इमारतें और बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए।

चैनल ने बताया कि भूकंप कई पड़ोसी देशों में भी महसूस किया गया।

इस इलाके में हालिया सप्ताह में भूकंप के कई मामूली झटके आ चुके हैं। इससे पहले नवंबर में 6.4 और 6.3 तीव्रता के भूकंप के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

ईरान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। ऐतिहासिक शहर बाम में 2003 में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 26,000 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद 2017 में पश्चिमी ईरान में आए 7 तीव्रता के भूकंप में 600 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 9,000 से अधिक घायल हो गए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.