Categories: News-Headlines

ईरान में हिजाब को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन में 9 लोगों की मृत्यु

ईरान में पुलिस हिरासत में 22 वर्ष की एक महिला महसा अमीनी की मृत्यु के बाद हिज़ाब को लेकर जारी व्यापक विरोध प्रदर्शन में नौ लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। अमीनी की मौत को लेकर राजधानी तेहरान और पश्चिमी ईरान में प्रदर्शन हुए हैं। यह प्रदर्शन ईरान के 20 प्रमुख शहरों तक फैल गया है। विरोध प्रदर्शनों के वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि क्रुद्ध महिलाएं अपने बाल काट रही हैं और महिलाए अनिवार्य रूप से सिर ढकने के खिलाफ संघर्ष करते हुए हिज़ाब जला रही हैं। इस मुद्दे को लेकर महिलाएं एकजुट हो गई हैं और उन्होंने अपने खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाया है और अपने मूल अधिकारों की मांग की है। तेहरान के पुलिस प्रमुख ने कहा है कि हिरासत में अमीनी की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए।

इस बीच, कल संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका मूल अधिकारों को लेकर प्रदर्शन करने वाली ईरान की बहादुर महिलाओं का समर्थन करता है।

कुर्दिस्तान प्रांत में पश्चिमी साकेज की कुर्द महिला अमीनी का तीन दिन तक कोमा में रहने के बाद पिछले हफ्ते अस्पताल में निधन हो गया था। ईरान की पुलिस ने पिछले मंगलवार को तेहरान में मेट्रो स्टेशन के बाहर अमीनी को हिरासत में लिया था। साक्ष्यों के अनुसार अमीनी को नजरबंदी केंद्र ले जाते समय पुलिस वाहन में पीटा गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.