Categories: News-Headlines

ईरान ने अंतर्राष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने परमाणु स्‍थलों पर निगरानी कैमरों में नए मैमोरी कार्ड लगाने की अनुमति दी

ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने संवदेनशील परमाणु स्‍थलों पर निगरानी कैमरों में नये मैमोरी कार्ड लगाने की अनुमति दे दी है। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्‍मद इस्‍लामी ने अंतर्राष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी के साथ तेहरान में हुई बैठक के बाद यह घो‍षणा की।

राफेल ग्रॉसी ने कहा कि बातचीत के सार्थक परिणामों को लेकर उन्‍हें प्रसन्‍नता है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और विश्‍व को यह जानकारी और गारंटी देना आवश्‍यक है कि सभी चीजें व्‍यवस्थित हैं।

मोहम्‍मद इस्‍लामी ने ईरान और अंतर्राष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बीच बातचीत को किसी भी प्रकार की राजनीति के बिना पूरी तरह तकनीकी वार्ता बताया।

इस बीच अंतर्राष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी में रूस के दूत मिखाइल उलियानोव ने बातचीत की सराहना की है और इसे तकनीकी लेकिन बेहद महत्‍वपूर्ण बताया है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

11 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.