Categories: News-Headlines

ईरान, तुर्की के नेताओं से बातचीत करने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन तेहरान रवाना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मंगलवार से शुरू होने वाली ईरान यात्रा का मकसद क्षेत्रीय दिग्गजों के साथ संबंधों को गहरा करना है।

राष्ट्रपति पुतिन ऐसे समय में ईरान की यात्रा कर रहे हैं, जब अमेरिका तथा यूरोप, यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान को लेकर उसके विरुद्ध लामबंद हैं।

पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के साथ सीरिया में संघर्ष और वैश्विक खाद्य संकट को कम करने के लिए यूक्रेन से अनाज के निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित प्रस्ताव सहित क्षेत्र के समक्ष मौजूद विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

यूक्रेन में जारी युद्ध और पश्चिमी देशों के बढ़ते प्रतिबंधों के बीच पुतिन ईरान के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि ईरान पर भी अमेरिका ने कई प्रतिबंध लगा रखे हैं।

राष्ट्रपति पुतिन के विदेशी मामलों के सलाहकार यूशाकोव ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में ईरान को ‘‘ रूस का एक महत्वपूर्ण साझेदार’’ करार देते हुए कहा था कि दोनों देशों ने ‘‘अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के एक नए स्तर पर ले जाने की इच्छा’’ जाहिर की है।

राष्ट्रपति पुतिन अपनी ईरान की पांचवी यात्रा पर ईरान के सर्वोच्च नेता अली खमनेई से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

6 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

10 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

10 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.