केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी आज रात नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ हज यात्रा के पहले जत्थे को विदा करेंगी। इस जत्थे में तीन सौ 81 हजयात्री होंगे। इस अवसर पर दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली राज्य हज समिति के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। दिल्ली से विभिन्न जत्थों में 22 हजार से अधिक हजयात्री जाएंगे। इस वर्ष डिजिटल चयन प्रक्रिया से पूरे देश से एक लाख चालीस हजार लोगों का हज यात्रा के लिए चयनित किया गया है।
केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने कहा है कि चयनित किए गए कुल यात्रियों में से दस हजार लोगों की आयु 70 वर्ष से अधिक है। इस वर्ष हज यात्रा के लिए सरकार को एक लाख 84 हजार लोगों के आवेदन मिले थे। मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष भारत के लिए एक लाख 75 हजार से अधिक यात्रियों का कोटा आवंटित हुआ था। इस वर्ष सर्वाधिक चार हजार महिलाएं बिना किसी मेहरम-पुरूष के हज यात्रा करेंगी।
प्रतिवर्ष सउदी अरब पूरी दुनिया से हज यात्रा के लिए 25 लाख से तीस लाख लोगों को मक्का आमंत्रित करता है। भारत हजयात्रियों का दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा जत्था भेज रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment