Categories: News-Headlines

इस्राइल ने हमास के साथ हुए युद्धविराम समझौते को फिलहाल टाल दिया

इस्राइल ने हमास के साथ हुए युद्धविराम समझौते को फिलहाल टाल दिया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने कहा है कि जब तक हमास पहले रिहा किए जाने वाले लोगों के नाम नहीं बताता तब तक युद्धविराम लागू नहीं होगा। इस्राइली प्रधानमंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि नेतन्‍याहू ने इस्राइली सशस्‍त्र सेनाओं को निर्देश दिया है कि भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर बारह बजे से लागू होने वाले युद्धविराम का पालन शुरू नहीं करें।

दूसरी ओर, हमास ने कहा है कि तकनीकी कारणों से देरी हो रही है। युद्धविराम समझौते के अनुसार रिहा किए जाने वाले लोगों के नाम नियोजित आदान-प्रदान से 24 घंटे पहले उपलब्‍ध कराने होंगे। इस्राइली प्रधानमंत्री ने कल रात चेतावनी दी कि गाजा में युद्ध रोकने के समझौते के पहले चरण में अस्‍थायी युद्धविराम था और यदि समझौता टूटा तो इस्राइल को फिर से युद्ध में जाने  का अधिकार है।

Leave a Comment

Recent Posts

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

52 seconds ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

22 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

23 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.