इस्राइल की सरकार ने लेबनान में हिजबुल्ला के साथ संघर्ष विराम समझौते का अनुमोदन कर दिया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कल रात यह घोषणा की। अमरीका और फ्रांस की मध्यस्थता में तय समझौते से युद्ध रूकने की संभावना है। जारी युद्ध में लेबनान में लगभग तीन हजार आठ सौ लोग मारे जा चुके हैं और 16 हजार से अधिक घायल हुए हैं। इस्राइली मंत्रिमंडल के अनुमोदन के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडन ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर समझौता लागू करने और पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए इस्राइल और लेबनान के साथ काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
समझौते के अनुसार इस्राइली सेना और हिजबुल्ला को अगले 60 दिनों के दौरान दक्षिणी लेबनान से हटना होगा। हिजबुल्ला के लड़ाकों को लितानी नदी के उत्तरी क्षेत्र में सीमा से लगभग तीस किलोमीटर पीछे जाना होगा। इस स्थान पर लेबनान की राष्ट्रीय सेना और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की तैनाती रहेगी। लेबनान के विदेश मंत्री पहले ही समझौते का समर्थन कर चुके हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने इस बात पर जोर दिया है कि इस्राइल को सैन्य कार्रवाई की पूरी आजादी रहेगी। उन्होंने हिजबुल्ला द्वारा संघर्ष विराम समझौते के किसी भी उल्लंघन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की चेतावनी दी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment