Categories: News-Headlines

इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गजा तक अधिक मानवीय सहायता की पहुंच सुनि‍श्चित करने के लिए इरेज क्रॉसिंग फिर से खोले जाने की अनुमति दी

इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गजा तक अधिक मानवीय सहायता की पहुंच सुनि‍श्चित करने के लिए इरेज क्रॉसिंग फिर से खोले जाने की अनुमति दे दी है। अमरीका के राष्‍ट्रपति जो. बाइडन और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू के बीच फोन पर बातचीत में गजा की स्थिति पर विचार-विमर्श के बाद क्रॉसिंग खोलने का फैसला लिया गया। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने इसका स्‍वागत किया है।

बेत हनून के नाम से प्रचलित इरेज क्रॉसिंग इस्राइल और उत्तरी गजा पट्टी के बीच की सीमा क्रॉसिंग है। पिछले वर्ष 7 अक्‍तूबर को फलीस्तीनी हमास गुट के आतंकी हमले के बाद इसे पहली बार खोला जा रहा है। मंत्रिमंडल ने गजा तक अधिक सहायता पहुंचाने के लिए इस्राइल का अशदोद बंदरगाह इस्‍तेमाल में लाये जाने की भी मंजूरी दी है। इससे पहले इस्राइल ने सभी सीमा क्रॉसिंग पर नियंत्रण सख्‍त कर दिया था और गजा से आने-जाने के सभी हवाई और समुद्री मार्ग बंद कर दिये थे। युद्ध शुरू होने से पहले इरेज और केरेम शैलोम क्रॉसिंग उपयोग में लाये जाते थे। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव के प्रवक्‍ता स्‍टीफन दुजारिक ने कहा कि यह सकारात्‍मक कदम है लेकिन देखना होगा कि इसे कैसे लागू किया जाता है। उन्‍होंने कहा कि युद्ध से तबाह गजा पट्टी में मानवीय आधार पर संघर्ष विराम और बडे पैमाने पर सहायता पहुंचाए जाने की जरूरत है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

8 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

12 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.