Categories: News-Headlines

इस्राइल के साथ संघर्ष रोकने के प्रयासों में ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराग्‍ची ने कल जेनेवा में यूरोपीय देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की

इस्राइल के साथ संघर्ष रोकने के प्रयासों में ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराग्‍ची ने कल जेनेवा में यूरोपीय देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की। फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि वार्ता में शामिल हुए। यह बैठक ईरान पर हमले को लेकर राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प के बयान के बाद बुलाई गई कि वे दो सप्‍ताह में इस बारे में कोई निर्णय ले सकते हैं। यूरोपीय नेताओं ने ईरान से बातचीत में शामिल होने और तनाव रोकने का आग्रह किया।

अब्‍बास अराग्‍ची ने बातचीत को गम्‍भीर और सम्‍मानपूर्ण बताया और कहा कि यदि इस्राइल हमला रोके तो ईरान राजनयिक बातचीत के लिए तैयार है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.