हमास के हमले के बाद इस्राइल की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर गाजा पट्टी में दस लाख फिलस्तीनी लोगों को अपने घरों को छोड़कर जाने पर विवश होना पड़ा है। उत्तर में गाजा शहर और दक्षिण में राफाह तक फैले इस पूरे क्षेत्र में इस्राइल के हमलों का असर पडा है, जिससे गंभीर मानवीय संकट उत्पन्न हो गया है।
इस उथल-पुथल और तबाही के बीच गाजा को मिस्र से जोडने वाली राफाह सीमा पूरी तरह से बंद है। हमास के हाल के हमलों को देखते हुए फिलस्तीनी और विदेश नागरिक भारी संख्या में इस सीमा पर मौजूद हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस मार्ग से उन्हें सुरक्षित निकाला जायेगा।
अमरीका और कतर दक्षिणी गाजा में राफाह सीमा को फिर से खोलने पर विचार कर रहे हैं ताकि वहां से लोगों को सुरक्षित निकाला जा सकें। हालांकि मिस्र इतनी भारी संख्या में शरणार्थियों को अपने देश में शरण देने को लेकर सशंकित है।
इस बीच, पूरे गाजा में क्लीनिक और अस्पताल भारी संख्या में मरीजों का इलाज करने में असमर्थ हैं। इस कारण विकराल होते इस मानवीय संकट से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की तत्काल आवश्यकता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment