नई दिल्ली: सबसे बेहतर सर्विस और स्वामित्व का अनुभव देने की इसुजु की प्रतिबद्धता को पुष्ट करने के अपने प्रयास में, इसुजु मोटर्स इंडिया पूरे देश में ‘इसुजु आई-केयर मानसून कैम्प चलाएगा। यह कैम्प कंपनी की इसुजु डी-मैक्स पिक-अप्स और एसयूवी रेंज के लिये है। इस सर्विस कैम्प का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन लाभ और देशभर में इस मौसम में परेशानी-मुक्त ड्राइविंग का अनुभव प्रदान करने के लिये प्रीवेंटिव मेंटेनेंस चेक्स प्रदान करना है।
25 जुलाई से 2 अगस्त, 2022 (दोनों दिन शामिल) के बीच, ‘इसुजु केयर’ की एक पहल, मानसून कैम्प का इंतजाम इसुजु के सभी अधिकृत डीलर सर्विस आउटलेट्स पर किया जायेगा। इस अवधि के दौरान, ग्राहक अपने वाहनों के लिये विशेष ऑफर्स और लाभ भी ले सकते हैं।
कैम्प में आने वाले ग्राहकों को निम्नलिखित सुविधाएं मिलेगी: –
मुफ्त गाडी टॉप वॉश
लेबर पर 10% की छूट**
पार्ट्स पर 5% की छूट**
इंजन ऑयल और फ्ल्यूड्स पर 5% की छूट
यह मानसून कैम्प अहमदाबाद, बेंगलुरू, बिमावरम, भुज, कालीकट, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, दीमापुर, गांधीधाम, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जालंधर, जोधपुर, कोच्चि, कोलकाता, कुरनूल, लखनऊ, मदुरै, मैंगलोर, मेहसाणा, मोहाली, मुंबई, नागपुर, नेल्लोर, पुणे, रायपुर, राजमुंदरी, राजकोट, सिलीगुड़ी, सूरत, तिरुपति, त्रिवेंद्रम, वडोदरा, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में स्थित इसुजु की सभी अधिकृत सर्विस फैसिलिटी पर आयोजित किया जायेगा।
सर्विस बुकिंग के लिये ग्राहक नजदीकी इसुजु डीलर आउटलेट पर कॉल कर सकते हैं या https://www.Isuzu.in/service-booking/ पर जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये ग्राहक 1800 4199 188 (टोल-फ्री) पर संपर्क कर सकते हैं।
इसुजु मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के विषय में:
इसुजु मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आइएमआइ), इसुजु मोटर्स लिमिटेड, जापान की अनुषंगी है। इसकी स्थापना अगस्त 2012 में की गई थी। इसुजु का मुख्यालय चेन्नई में है। यह कंपनी लोकप्रिय इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस – भारत का पहला लाइफस्टाइल एवं ऐडवेंचर पिकअप, ऑल न्यू हाइ-लैण्डर, ऑल-राउंडर पिक अप एवं इसुजु एमयू-एक्स, पर्सनल व्हीकल सेगमेंट में प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी और कॉमर्शियल सेगमेंट के लिए इसुजु डी-मैक्स पिक-अप्स-एस कैब और रेगुलर कैब के वैरिएंट बेचती है। इसुजु के वाहन दुनिया भर में अपने भरोसे और प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं। दुनिया भर में विख्यात इसुजु वाहन भारतीय बाजार में भी काफी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं और यह इसके ग्राहकों द्वारा पेश किये जाने वाले ‘मूल्य प्रस्ताव’ की बदौलत मिली है।
इसुजु मोटर्स इंडिया श्री सिटी में अपने नये विनिर्माण संयंत्र में इन उत्पादों का उत्पादन करती है। यह आंध्र प्रदेश में 107 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। कंपनी ने अप्रैल 2016 में अपना निर्माण परिचालन आरंभ किया था। इसका मुख्य फोकस भारतीय बाजार के लिए गुणवत्ता एवं प्रतिबद्धता पर है। फरवरी 2020 में, इसुजु मोटर्स इंडिया ने नई अत्याधुनिक प्रेस शॉप फैसिलिटी एवं इंजन असेंबली प्लांट के उद्घाटन के साथ अपने फेज 2 परिचालन के प्रारंभ की घोषणा की थी। आइएसओ 9001:2015 प्रमाणित कंपनी, इसुजु मोटर्स इंडिया ग्राहकों की खुशी सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता के उच्चतम स्तर के उत्पाद एवं सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
देश भर में सुविधाजनक 47 स्थानों में इस कंपनी के समर्पित डीलर टच-प्वाइंट्स हैं। कंपनी नरिमन प्वाइंट, मुंबई में कैफे के साथ एक लाइफस्टाइल ब्रांड शोरूम का भी परिचालन करती है। कंपनी और इसके उत्पादों/सेवाओं की अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट देखें – www.isuzu.in
Today Weather Update: देश के कई हिस्सों में बदला मौसम, बारिश का दौर जारी आज… Read More
बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More
करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More
Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More
IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment