इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-शासन प्रभाग (एन-ई-जीडी) 28 अक्टूबर, 2021 को “एआई फॉर डाटा ड्रिविन गवर्नेन्स” (आंकड़ों पर आधारित शासन के लिये कृत्रिम बौद्धिकता) विषय पर एक बार फिर एआई पे चर्चा (कृत्रिम बौद्धिकता पे चर्चा) का आयोजन कर रहा है। इस सत्र में आंकड़ों पर आधारित और कृत्रिम बौद्धिकता की बुनियाद पर शासन के महत्व तथा इस मामले में दुनिया भर में अपनाये जाने वाले बेहतर तौर-तरीकों को विषय बनाया गया है।
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की पहल के तौर पर एआई पे चर्चा, पैनल चर्चा की श्रृंखला है, जिसमें सरकार व उद्योग के स्वदेशी और विदेशी दिग्गज, अनुसंधानकर्ता और अकादमिक जगत की हस्तियां कृत्रिम बौद्धिकता पर अपने विचार तथा अनुभव साझा करती हैं। पैनल चर्चा में वे कृत्रिम बौद्धिकता से सम्बंधित अध्ययनों, दुनिया में अपनाये जाने वाले बेहतर तौर-तरीकों, महत्वपूर्ण नवाचारों तथा कृत्रिम बौद्धिकता के क्षेत्र की चुनौतियों पर भी चर्चा करते हैं।
‘एआई फॉर डाटा ड्रिविन गवर्नेन्स’ सत्र में विशेषज्ञ सार्वजनिक क्षेत्र, रक्षा और सुरक्षा, डाक सेवाओं और भावी शहरों में कृत्रिम बौद्धिकता के उपयोग पर बात करेंगे। उन महत्वपूर्ण कृत्रिम बौद्धिकता आधारित समाधानों पर प्रस्तुतिकरण भी दिया जायेगा, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में अहम भूमिका निभाई थी।
भारत सरकार द्वारा की ये पहलें प्रौद्योगिकियों के विकास की शक्ति को तथा उनके सम्बंध में नीतियों के प्रभाव को समझने और उन्हें इस्तेमाल करने की दिशा में उठाया गया कदम है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment