Categories: News-Headlines

इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि भारत 2075 तक जापान, जर्मनी और अमरीका को पीछे छोड़ते हुए विश्‍व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था होगी

निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि भारत 2075 तक जापान, जर्मनी और अमरीका को पीछे छोड़ते हुए विश्‍व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था होगी। एक सौ 40 करोड़ की आबादी के साथ भारत का सकल घरेलू उत्‍पाद बढ़कर 52 दशमलव पांच ट्रिलियन डॉलर हो जाने का अनुमान है, जो अमरीका के सकल घरेलू उत्‍पाद के अनुमान से अधिक है। गोल्डमैन सैक्स ने हाल की एक रिपोर्ट में कहा है कि बढ़ती आबादी, नवाचार और प्रौद्योगिकी, उच्‍च पूंजी निवेश तथा श्रमिकों की बढ़ती उत्पादकता के कारण भारत की प्रगति का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसमें कहा गया है क‍ि अधिक रोजगार सृजित करके बड़े श्रम बल को लाकर सेवाओं तथा विनिर्माण की क्षमता को बढ़ाने में निजी क्षेत्र के लिए यह उपयुक्‍त समय है। श्रम बल की भागीदारी, प्रतिभाओं का विशाल पूल और काम करने में सक्षम आबादी कुछ ऐसे कारक हैं जो भारत को विश्‍व में 2075 तक दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.