‘एडमिरल कप’ सेलिंग रेगाटा के 12वें संस्करण का समापन 8 दिसंबर 2023 को एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) के एट्टीकुलम बीच पर एक शानदार अभिनन्दन समारोह के साथ पूरा हुआ। मिडशिपमैन एवलोन एंटोनियो और मिडशिपमैन क्रिएटी कार्लो लियोनार्डो के नेतृत्व में उतरी इटली की टीम ने एडमिरल कप 2023 पर कब्जा किया। वहीं भारतीय टीम इस प्रतियोगिता की उपविजेता रही। मिडशिपमैन पीपीके रेड्डी और कैडेट जीवाई रेड्डी के प्रतिनिधित्व में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। ब्रिटेन टीम की कमान ब्रिटिश नौसेना के अधिकारी कैडेट लुसी बेल और मिडशिपमैन आरोन मिडलटन ने संभाली तथा जर्मनी का नेतृत्व जर्मनी के कैडेट बेकमैन कार्ल व कैडेट हिंज एंटोन ने किया। इन दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। रूस के सीमैन गोर्कुनोव पेट्र ने पुरुष वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया, उनके बाद इटली के मिडशिपमैन एवलोन एंटोनियो दूसरे और भारत के मिडशिपमैन पीपीके रेड्डी तीसरे स्थान पर रहे। ब्रिटेन की ऑफिसर कैडेट लुसी बेल महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा पर पहले स्थान पर रहीं, उनके बाद इंडोनेशिया की कैडेट सांगला एल्मा साल्सडिला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और भारत की कैडेट जान्हवी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट वाइस एडमिरल पुनीत के बहल ने समापन समारोह के दौरान विजेताओं को ‘एडमिरल कप’, उपविजेता की ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए। एडमिरल कप में 05 से 08 दिसंबर 2023 तक प्रतियोगिता हेतु निर्धारित दिनों में लेजर रेडियल नौकाओं में प्रतिस्पर्धी नौकायन रेस हुई। 08 महिला प्रतिभागियों सहित 43 प्रतिभागियों ने चुनौतीपूर्ण हवा और मौसम की स्थिति में भी लेजर रेडियल में अपने नौकायन कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया, इस दौरान नौकायन के पिछले चार दिनों में उन्होंने स्वयं को अपनी नावों से हर बाधा से बाहर निकाला। यह आयोजन 2010 में अपनी शुरुआत के बाद से बहुत लोकप्रिय हो गया है। एडमिरल कप सेलिंग रेगाटा 2023 के इस संस्करण में 20 देशों तथा भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला की भारतीय टीमों ने भाग लिया।
पिछले पांच दिनों के दौरान, मेहमान विदेशी टीमें और उनके साथ आए अधिकारी प्रतिस्पर्धी रेसिंग के अलावा विभिन्न गतिविधियों में भी शामिल हुए। इनमें भारतीय नौसेना अकादमी में स्थित प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाओं का दौरा, माउंट दिल्ली के लिए फिटनेस ट्रेक और भारत की समृद्ध परंपराओं, संस्कृति, नृत्य तथा कला रूप व भाषाओं को प्रदर्शित करने वाला सांस्कृतिक पैकेज शामिल था। यह कार्यक्रम 08 दिसंबर 2023 को शाम को एट्टीकुलम बीच, भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला में आयोजित अभिनन्दन समारोह के साथ एक भव्य समापन कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment