Categories: News-Headlines

इजरायल के राजदूत नोर गिलोन ने कहा, भारत और इजरायल मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के इच्छुक हैं

इजरायल के राजदूत नोर गिलोन ने कहा है कि भारत और इजरायल मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के इच्छुक हैं क्योंकि इससे द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को और आगे ले जाया जा सकता है। राजदूत नोर गिलोन ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में संकेत दिया कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आगामी भारत यात्रा के दौरान मुक्त व्यापार समझौते पर प्रगति हो सकती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत और भरोसेमंद रक्षा संबंधों के आधार पर इस्राइल, रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आत्‍मनिर्भर बनने के लिए भारत की सहायता कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट मोबिलिटी, कृषि, स्वास्थ्य देखभाल, जल और साइबर तथा घरेलू सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने की काफी संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.