Categories: News-Headlines

इजरायल और हमास के बीच युद्ध और तेज, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजरायल के लिए हुए रवाना

इजरायल और हमास के बीच युद्ध और तेज हो गया है। इजरायल ने दावा किया है कि उसने गज़ा पट्टी के क्षेत्रों को हमास के नियंत्रण से वापस ले लिया है। उसने यह भी बताया कि इजरायल लड़ाकू विमानों ने गज़ा में हमास के 2,294 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया। मीडिया की खबरों के अनुसार अब तक इस लड़ाई में दोनों पक्षो के 2,200 से अधिक लोग मारे गये हैं।

इस बीच, अमेरिका ने इजरायल को युद्ध में मदद के लिए सहायता भेजी है। राष्ट्रपति जो0 बाइडन ने कहा कि इसराएल पर हमास के हमले के बाद की स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। उन्होंने इजरायल को अमरीका के पूरे सहयोग-समर्थन का आश्वासन दिया।

अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज इसराएल जा रहे हैं। वे वरिष्ठ इसराएल नेताओं से बातचीत करेंगे और इसके बाद जॉर्डन के लिए रवाना होंगे।

इस बीच यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने ओमान में खाड़ी नेताओं के साथ आपात बैठक के बाद फिलिस्तीनी प्राधिकरण को भुगतान निलंबित करने के अपने पुराने फैसले को पलट दिया है। संघ ने कहा कि वह इसराएल पर हमास के हमले को देखते हुए इस सहायता की तत्‍काल समीक्षा करेगा ताकि धन राशि का दुरुपयोग न हो। यूरोपीय संघ के मुख्‍य राजनयिक बोरेल ने कहा कि यूरोपीय संघ के अधिकांश देश इसराएल को समर्थन जारी रखने के पक्ष में थे। उन्‍होंने यह भी कहा कि हमास के हमले के जवाब में इसराएल की कुछ कार्रवाइयों से अंतरराष्‍ट्रीय कानून का उल्‍लंघन हुआ है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र पहले ही कह चुका है कि बड़ी संख्‍या की आबादी को पानी, बिजली और भोजन की सुविधा से वंचित कर देना अंतरराष्‍ट्रीय कानून के खिलाफ है। हालांकि यूरोपीय संघ के कुछ देशों ने अपना राष्‍ट्रीय अंशदान रोक देने का फैसला किया है। डेनमार्क और स्‍वीडन ने कहा कि वे फलीस्‍तीनी विकास सहायता रोक रहे हैं, लेकिन मानवीय सहायता जारी रखेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.