इस्ररायल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच बुधवार को बडी संख्या में लोग रफा सीमा को पार करते हुए गजा से मिस्र में दाखिल हुए। युद्ध शुरु होने के बाद यह पहली बार है जब विदेशी नागरिकों को गजा से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि चार सौ से अधिक विदेशी पासपोर्ट धारकों को गजा छोड़ने की अनुमति दी जाएगी। मिस्र के सरकारी मीडिया से मिली खबरों के अनुसार 80 से अधिक घायल फिलिस्तीनियों को भी चिकित्सा उपचार के लिए गजा से मिस्र लाया जाएगा। ।
गजा में टेलीकाम सेवा देने वाली प्रमुख कंपनी पालटेल के अनुसार, पांच दिनों से बाधित संचार और इंटरनेट सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं। इस बीच मानवीय सहायता पहुंचा रही एजेंसियों ने कहा है कि गजा में संचार सेवाएं बाधित होने से उनके लिए मुश्किल और बढ गई हैं।
हमास के सूत्रों के अनुसार, इस्ररायलके साथ युद्ध में अबतक आठ हजार पांच सौ 25 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं।
दूसरी ओर इज़राइल में एक हजार चार सौ से अधिक लोगो ने जान गंवाई है। इसरायली सेना ने कहा है कि हमास के हमले के दौरान दो सौ 40 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसमें से चार को रिहा कर दिया गया है जबकि एक महिला सैनिक को छुडा लिया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment