पश्चिम एशिया में व्यापक संघर्ष की बढ़ती आशंकाओं के बीच इजराइल-हमास युद्ध से निपटने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक दर्जन से अधिक देशों के नेता एक शिखर सम्मेलन के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा में एकत्र हुए हैं।
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने अपनी प्रारंभिक भाषण में गजा पट्टी में मानवीय आपदा से निपटने और इज़राइल और फलस्तीन के बीच शांति के लिए एक रोड मैप तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोडमैप का लक्ष्य गजा में सहायता पहुंचाना और युद्धविराम पर सहमति हासिल करना है। इस सम्मेलन में दो देशों के सिद्धांत पर भी बातचीत होगी।
फ़लस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कहा कि फ़लस्तीनियों को उनकी ज़मीन से जबरन नहीं हटाया जाएगा। सम्मेलन में इजरायल की तरफ से किसी के ना आने से इसकी व्यापक सफलता पर संदेह है।
सम्मेलन में अन्य देशों के अलावा जॉर्डन, कतर, इटली, स्पेन, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, लेकिन, इज़राइल, अमरीका और ईरान से कोई भाग नहीं ले रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment