Categories: News-Headlines

इजराइल ने हमास के हमले के जवाब में ऑपरेशन स्‍वॉर्ड ऑफ आइरन शुरू किया

हमास के हमलों के जवाब में, इस्रायली सेना ने ऑपरेशन स्वोर्ड ऑफ आयरन शुरू किया है। इसराइल में, हमास के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 300 से अधिक हो गई है और 1500 लोग घायल हैं। इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में हमास लड़ाकों के 17 परिसरों तथा 4 ऑपरेशनल कमान केंद्रों को निशाना बनाया है जिनमें 230 से अधिक लोग मारे गए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने हमास की कड़ी निंदा करते हुए युद्ध की घोषणा की है।

खबरों के अनुसार, हमास के हमलों में इसराइल में शार हेनेगेव क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख ओफिर लिब्सटीन की भी मौत हो गई है। इजराइल के कई नागरिकों को गाजा में बंधक बना लिया गया है।

इस बीच, विश्व के प्रमुख नेताओं ने हमास आतंकियों के इजरायल पर हमले की निंदा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा है कि संकट की इस घड़ी में भारत की संवेदना इजरायल के निर्दोष पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने कहा है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि अमरीका इजरायल की सरकार और जनता के साथ है। राष्ट्रपति बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर आत्मरक्षा के इजरायल के अधिकार के प्रति अपना पूरा समर्थन व्यक्त किया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हमास के हमले पर आश्चर्य प्रकट किया है।

हमास के हमले के बाद, फिलिस्तीन में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने रामल्ला में रह रहे भारतीय नागरिकों से आपात स्थिति में संपर्क करने को कहा है। कार्यालय ने इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। नंबर है-0592-916418. व्हाट्सऐप नंबर है-:970-59291641.

इससे पहले, शनिवार को हमास ने गाजा से इजरायल में कई रॉकेट दागे। ये रॉकेट इजरायल के कई शहरों में गिरे। इनमें तेल अवीव, रेहोवोट, गेदेरा और एश्केलॉन शामिल हैं। हमास के कई आतंकियों में गजा पट्टी से इजरायल की सीमा में प्रवेश किया और कई इजरायली शहरों पर कब्जा कर लिया। खबरों के अनुसार, हमास के सैन्‍य कमांडर मोहम्‍मद अल दीफ ने ऑपरेशन अल अक्‍सा स्‍टॉर्म की अपील की थी और इजरायल पर हमले का आह्वान किया था। दीफ ने यह अपील महिलाओं पर हमले, येशूशेलम में अल अक्‍सा मस्जिद को अपवित्र किये जाने और गजा पर नियंत्रण के विरोध में की थी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.